रामपुर। जनपद रामपुर में शनिवार को नवागत पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यभार ग्रहण के साथ ही जनपद की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस व्यवस्था की कमान अब पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के हाथों में आ गई है।