रामपुर शहर स्थित कॉफी कॉर्नर में रविवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के वरिष्ठ एवं सम्मानित पत्रकारों की उपस्थिति में संगठन के विस्तार, पत्रकार हितों और संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन करते हुए उन्हें संगठन की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। इसमें गौरव शर्मा को संरक्षक, दिवाकर गौर को प्रभारी, रवि किशन सक्सेना को जिलाध्यक्ष, शेर सिंह, अंकित कुमार, शारिक एवं चंकी पांडे को उपाध्यक्ष तथा विवेक कुमार कश्यप को महामंत्री नियुक्त किया गया।
इसके अलावा प्रमोद कुमार, मोहम्मद शहजाद, सचिन यादव, विनोद कुमार, अमित चौहान, चंद्रपाल, राहुल कुमार एवं आर्यन कुमार को सचिव बनाया गया। वहीं दीपक शर्मा को संगठन महामंत्री तथा सतवीर कुमार, प्रशांत सक्सेना एवं ज्योति सक्सेना को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में एडवोकेट सौरभ कुमार सक्सेना को विधिक सलाहकार, राजू कुमार को कोषाध्यक्ष, रविंद्र कुमार उर्फ रवि ठाकुर को आईटी सेल प्रभारी, अवनीत कुमार शर्मा को मीडिया प्रभारी, प्रशांत कुमार शर्मा , को सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।यश शर्मा को सचिव के पद पर मनोनीत किया गया।विवेकी कुमार शर्मा को आईटी सेल सदस्य तथा गौरव कुमार जैन को संगठन का प्रवक्ता नियुक्त किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी। बैठक का समापन संगठन को जिले में और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ किया गया।