संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज आलोट शहर के विक्रमगढ़ स्थित वार्ड क्रमांक 14 एवं 15 में वार्ड समिति का गठन किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदरणीय श्री अभिनव निगम जी एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक पांचाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा सर्वसम्मति से समिति का नाम "संघर्ष समिति" रखा गया।
साथ ही वार्ड के कार्यकर्ताओं द्वारा वार्ड अध्यक्ष का भी चयन किया जिसमें वार्ड नंबर 14 से दिनेश डॉमेचा और वार्ड 15 में आजाद आमीन मेव किया
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आमीन भाई, जिला कांग्रेस कमेटी सदस्य श्री गिरधरलाल शर्मा जी, पूर्व पार्षद श्री मुकेश माली जी, श्री सुरेश माली जी, श्री विनोद चौहान जी, साबिर भाई एवं अनेक समर्पित कांग्रेस साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हमारा संकल्प है कि आने वाले नगर परिषद चुनाव में जनता की हर मांग, हर मुद्दे और हर कांग्रेस कार्यकर्ता के सम्मान एवं अधिकार के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करेंगे। क्षेत्र के विकास, जनहित और संगठन की मजबूती के लिए संघर्ष समिति निरंतर सक्रिय रहकर जनता की आवाज़ बनेगी।

"हर वार्ड मज़बूत होगा, तभी संगठन मज़बूत होगा।
हर कार्यकर्ता का सम्मान और हर जनसमस्या का समाधान हमारा लक्ष्य है।"
जय कांग्रेस। ✋