तामिया के भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने बताया कि एकलव्य विद्यालय तामिया के छात्र, छात्राओं के द्वारा प्राचार्य महोदय के खिलाफ शिकायत की गई है कि प्राचार्य महोदय द्वारा हम सभी बालक बालिकाओं द्वारा अभर्द भाषा में बात की जाती है एवं हम सभी आदिवासी छात्र/छात्रों को भोजन भी अच्छा नही दिया जाता है एवं खाने में इल्ल्यिा भीं पाई गई जिससे कि सभी आदिवासी छात्र/छात्राओं के भारी आकोश है । एवं प्राचार्य महोदय अच्छे से बात नही करते है एवं महोदय द्वारा भारी मात्रा में अनियमितता की जा रही है जिससे कि एकलव्य आवासीय विद्यालय तामिया के प्राचार्य को तत्काल प्रभाव से हटाया जाना चाहिए। जिस हेतु आज दिनांक को छात्र/छात्राओं द्वारा भारी विरोध करते हुये विरोध प्रदर्शन किया गया । भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने मांग कि हे कि प्राचार्य महोदय एकलव्य स्कूल तामिया को उक्त शिकायत के आधार पर तत्काल प्रभाव से हटाये जाने के आदेश न्यायहित में पारित करने का कष्ट करें।