हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के ग़ाज़ीपुर निवासी स्व. जितेंद्र यादव पुत्र श्री जगमाल जो
सीआरपीएफ की यूनिट 178 BN CRPF मे हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था जो श्री नगर के सोफ़िया में ड्यूटी कर रहा था । बीमारी के कारण उसका निधन हो गया था । आज उसका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गाज़ीपुर पहुँच परिवार और गांव में मातम पसरा गया । परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उनके पार्थिव शरीर को 178 BN सीआरपीएफ के कांस्टेबल ले कर पहुंचे सीआरपीएफ की 139 BN दिल्ली यूनिट के इंस्पेक्टर बहादुर सिंह नागर के नेत्रत्व में हवलदार दीपक कुमार हवलदार निक्कू सिंह कांस्टेबल हंसवीर सिंह हवलदार सरंजन सरकार कांस्टेबल विनोद पटेल कांस्टेबल कुलदीप सिंह कांस्टेबल सोनू यादव कांस्टेबल राजेश शर्मा आदि ने सलामी और गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया इस मौके पर सपा नेता पूर्व प्रदेश सचिव किशोर वाल्मीकि ने भी शहीद को श्रद्धांजलि दी ।



किशोर वाल्मीकि ने कहा शहीद जितेंद्र यादव पर हमे गर्व है । हम सरकार से मांग करते हैं शहीद जितेंद्र यादव जी की याद में एक स्मारक और द्वार बनवाया जाए । जितेंद्र यादव की पत्नी सीमा देवी जो खेकड़ा निवासी हैं जितेंद्र यादव अपने पीछे दो बेटे अंश यादव 14 व वंश यादव 13 छोड़ गए भाई नीरज यादव एयर फोर्स में डॉ. के पद पर तैनात तहसील टीम का कोई भी अधिकारी मोके पर नहीं पहुँचा इस को लेकर चर्चा बनी रही इस मौके पर सुंदर यादव संदीप जाटव नौसाद सैफी मनोज यादव आदि लोग मौजूद रहे ।