कायमगंज (फर्रुखाबाद)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के कंपिल रोड स्थित रोज़ फार्म गेस्ट हाउस में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। खराब मौसम और प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और आमजन शामिल हुए।

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विकास के बजाय समाज को बांटने की राजनीति कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) सहित सभी वर्गों के सम्मान, अधिकार और भागीदारी की लड़ाई लड़ रही है।

कायमगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि पीडीए की एकजुटता वर्ष 2027 के राजनीतिक परिवर्तन का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुन रही है और लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का जवाब दे रही है।

जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के विश्वास की पार्टी है और आने वाला समय पीडीए की एकजुटता तथा समाजवादी विचारधारा का होगा।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव एवं अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी रामप्रकाश 'कल्लू' यादव, वरिष्ठ सपा नेत्री मारिया आलम, विधानसभा प्रभारी अरविंद यादव, आनंद यादव, हरिओम यादव, ओमप्रकाश बिहारी यादव, हरिओम सिंह यादव, रामशरण कठेरिया, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष दिवाकर, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव, धर्मेंद्र यादव (प्रधान), पवन यादव (प्रधान), ओमकार फौजी, शिवशंकर शर्मा, रत्नपाल शर्मा, अर्चित शर्मा, बंटी यादव, अनिल यादव, अशोक अंबेडकर, अमित कठेरिया, प्रेम सिंह यादव, दुर्वेश, राहुल बर्मन, मान सिंह यादव, भानु प्रताप 'बबलू' यादव, गोविंद यादव, जितेंद्र यादव, धर्मवीर प्रधान, विधानसभा महासचिव मनोज कोरी, रविश शास्त्री, सतेंद्र जाटव और इंद्रजीत यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।