*खबर.....*
*पोनार को विधायक कमलेश प्रताप शाह की बड़ी सौगात*
*आगजनी की घटनाओं से राहत दिलाने ग्राम पंचायत को मिला फायर फाइटर टैंकर*
अमरवाड़ा। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पोनार एवं आसपास के ग्रामीण इलाकों में बढ़ती आगजनी की घटनाओं तथा फायर ब्रिगेड जैसी मूलभूत सुविधा के अभाव को देखते हुए अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह ने ग्राम पंचायत पोनार को फायर फाइटर टैंकर उपलब्ध कराकर बड़ी सौगात दी है। विधायक निधि से प्रदाय किए गए इस अत्याधुनिक फायर फाइटर टैंकर से अब पोनार सहित आसपास के गांवों में आगजनी की घटनाओं पर तेजी से नियंत्रण किया जा सकेगा।
हर्रई राजमहल पहुंचकर विधायक प्रतिनिधि दीपक नेमा जिला पंचायत सदस्य चैन सुख जगेला, जनपद सदस्य संतोष वर्मा, सरपंच देवेंद्र सिंह पटेल, उप सरपंच कमलेश वर्मा, पच पदम डेहरिया, लक्ष्मण यादव, भगवत यादव, ग्राम पंचायत सचिव रामगोपाल निर्मलकर, सहायक सचिव विनोद सराठे सहित पंचायत अन्य पंचायत प्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणों ने फायर फाइटर टैंकर प्राप्त किया। इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला
पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि पोनर 25 ग्रामों का केंद्र बिंदु है बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में आग बुझाने के पर्याप्त संसाधनों की कमी महसूस की जा रही थी। गर्मी के मौसम में खेतों, घरों एवं जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच पाने के कारण लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता था। कई बार आग पर नियंत्रण पाने में घंटों लग जाते थे, जिससे जन-धन की हानि बढ़ जाती थी। ऐसे समय में यह फायर फाइटर टैंकर ग्रामीणों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बनेगा।
पोनर क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों समस्त जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक राजा कमलेश शाह का का आभार व्यक्त किया है