बदायूं। पिछले बुधवार को शराब के नशे में भांजे से हुए विवाद के बाद बहन और भांजे की हत्या करने वाले कलयुगी मामा को बदायूं पुलिस ने मंगलवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव बख्तपुर के रहने वाले वीरपाल नामक ग्रामीण ने शराब के नशे में हुए विवाद के बाद अपने भांजे आकाश की गत बुधवार को गोली मार हत्या कर दी और बहन बचाने पहुंची तो उसे भी गोली मार दी जिससे इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।

दोहरे हत्याकांड के आरोपी वीरपाल की तलाश में जुटी पुलिस को सूचना मिली की आरोपी कादरचौक क्षेत्र में है जिस पर पुलिस ने उसकी घेराबंदी शुरू कर दी और मंगलवार की रात करीब 8:00 बजे पुलिस ने उसे एक स्थान पर घेर लिया और सरेंडर करने के लिए कहा मगर दोहरे हत्याकांड की आरोपी वीरपाल ने पुलिस पर फायद झोंक दिया जो आकाश नामक सिपाही को लगा इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की और आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी जिससे वह नीचे गिर गया इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यही घायल सिपाही का इलाज किया जा रहा है।