आलोट। युवाओं को नशे से दूर रखने एवं खेलों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा पुलिस विभाग के संयुक्त समन्वय से शासकीय सांदीपनी उच्चतर विद्यालय में , आलोट में एक दिवसीय एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एसडीओपी श्रीमती पल्लवी गौर ने सम्बोधित करते हुए कहा की कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक कर खेलों के माध्यम से स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

इस अवसर पर एसडीओपी श्रीमती पल्लवी गौर, थाना प्रभारी योगेश पाटीदार, विधालय के प्राचार्य आलोट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अतुल वर्मा, माधव शर्मा, सुमित राठी, आर्यन नाथ , गोविन्द सिँह, माधव पांचाल, कमल सिँह सहित पुलिस विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा विद्यालयका समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए नियमित रूप से खेलों में भाग लेने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
play for health , say no to drugs