कांग्रेस प्रभारी मंडोरा ने श्रीमती त्रिवेदी के निधन पर जताया शोक,,,आलोट , कांग्रेस विधानसभा प्रभारी जितेंद्र मंडोरा (महिदपुर)ने पूर्व जनपद सदस्य अनिल त्रिवेदी, सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दिनेश त्रिवेदी एवं मुकेश त्रिवेदी की माताजी स्वर्गीय शांति देवी त्रिवेदी के निधन पर नया बाजार स्थित निवास पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुवे परिजनों को ढांढस बंधाया।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अभिनव निगम शहर अध्यक्ष अशोक पांचाल, जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गुराडिया, पार्षद पदमा हिंगड़ बड़ावदा, मानस चावला,राहुल जायसवाल, योगेश निगम, महेश निगम,सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।