हापुड़ में प्राइवेट अस्पताल में हंगामा, महिला मरीज की मौत के बाद मारपीट

हापुड़ में एक निजी अस्पताल की कथित लापरवाही को लेकर बड़ा हंगामा हो गया। जानकारी के अनुसार, ब्लूम हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला मरीज को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए एंबुलेंस से दूसरे केंद्र भेजा गया। आरोप है कि रास्ते में एंबुलेंस के अंदर ही महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में मौजूद वार्ड बॉय के साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान अस्पताल के अन्य कर्मचारी वार्ड बॉय को बचाने के लिए आगे नहीं आए। मारपीट की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित ब्लूम हॉस्पिटल का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बाइट - कासिम, वार्ड बॉय पीड़ित

बाइट - ओसामा चौधरी, पीड़ित का भाई