गोंडा शहर में एक अनोखे नाम वाली दुकान चर्चा का विषय बनी हुई है। "बदनाम समोसे, बेवफा पकौड़े" नाम से खुले इस प्रतिष्ठान का उद्घाटन आज छात्राओं द्वारा फीता काटकर किया गया। नाम जितना अलग है, उतनी ही अलग इसकी सोच भी बताई जा रही है।

प्रतिष्ठान के संचालक पवन जायसवाल ने बताया कि देश के कई शहरों में अलग और आकर्षक नामों वाले प्रतिष्ठान अपनी पहचान बना चुके हैं।
इसी सोच से प्रेरित होकर उन्होंने अपनी फर्म प्रज्ञा इंटरप्राइजेज की नई यूनिट का नाम "बदनाम समोसे, बेवफा पकौड़े" रखा है।

उनका कहना है कि शहर के अन्य प्रमुख समोसा विक्रेताओं के समान ही कीमत रखी जाएगी, लेकिन गुणवत्ता और मात्रा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही समोसे और पकौड़ों के स्वाद के साथ चटनी की गुणवत्ता को भी खास बनाया जाएगा, ताकि ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके
इसका उद्देश्य केवल नाम से आकर्षित करना नहीं, बल्कि ग्राहकों को बेहतर स्वाद, अच्छी गुणवत्ता और उचित मात्रा में नाश्ता उपलब्ध कराना है।
उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पत्रकार साथी और शुभचिंतक मौजूद रहे।