परीक्षितगढ़- भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में बिजली करंट से एक युवक की मौत।
परीक्षितगढ़- बिना पूजा पाठ के भगवान जगन्नाथ की सातवी रथ यात्रा शुक्रवार को ओम पब्लिक स्कूल से श्रद्धा और उत्साह के बीच शुरू हुई। लेकिन कुछ पलों मे ही धार्मिक आयोजन हाईटेंशन बिजली तार में र थ टच होने से हादसे में बदल गया। जिसमें एक युवक की करंट लगने से मेरठ उपचार के दौरान मौत व एक दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु झुलस गए। दो श्रद्धालु की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मेरठ अस्पातल रेफर कर दिये। हादसे की सूचना मिलने पर एसपी देहात, एसडीएम मवाना अस्पताल व मौके ए वारदात पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार का रो- रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार- नगर के ओम पब्लिक स्कूल से भगवान जगन्नाथ की सातवी यात्रा का शुभांरभ के दौरान श्रद्धालु नगें पैर रथ को रस्सी के सहारे हाथों से खींच रहे थे। इसी दौरान रथ की ऊंचाई अधिक होने से हाईटेंशन बिजली के तार में टच हो गया। जिससे श्रद्धालु गंभीर रूप से झूलस गए। और अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में श्रद्धालुओं को सरकारी एंबूलैंस द्वारा नगर के एक प्राईवेट अस्पताल व सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया। चिकित्सको ने हालत गंभीर होने पर सचिन पुत्र नंद किशोर उम्र 25 वर्षिय मोहल्ला गंधार दरवाजा निवासी व महाराज भारतदास 63 वर्षिय निवासी लखीमपुर खीरी की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए मेरठ अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान सचिन की मौत हो गई। मौत की खबर मिलने पर परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
हादसे की सूचना मिलने पर एसपी देहात अभिजीत सिंह, एसडीएम मवाना संतोष कुमार अस्पताल व घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। मृतक सचिन अविवाहित था। तथा वह चार भाई बहनो में सबसे बड़ा था। मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। मौत से मां सुशीला, भाई विशाल, बहन प्राची, विशाका के साथ अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल बना हुआ है। हादसे की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

हादसे में यह झुलसे।
गुड्डी , वतनदीप, सोमेश, मदलपाल, मोहित, चेतन, विशेष धामा, पीरू, यश, महेश शर्मा, प्रियांक, विवेक, राजेश मिश्र, लता श्रद्धालु करंट से झुलस गए।

भगवान जगन्नाथ रथ की ऊंचाई लगभग फूट थी।

ओम पब्लिक से भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का शुंभारभ बिना पूजा पाठ कर किया गया। रथ पर चालक नहीं बैठा हुआ था। सड़क की ऊंचाई अधिक होने व गड्डे नीचे होने के कारण रथ हाईटेंशन बिजली के तारो की चपेट में आने से यह दर्दनाक हादसा हुआ।
हादसे के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे बिजली अधिकारी।

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा बिजली तारों की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की मौत तथा 17 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे जिससे श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।
6 दिन पूर्व कलश यात्रा के साथ भगवान जगन्नाथ यात्रा का शुभांरभ हुआ था।
आयोजक अतुल शर्मा व संजीव शर्मा ने बताया भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का 18 जुलाई को कलश यात्रा निकालकर कथा चल रही थी। समाप्त होने पर शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही थी। लेकिन इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया।

परीक्षितगढ़- मेरठ डीएम व एसएसपी ने घटना स्थल पर पहुंचे,- जगन्नाथ रथ यात्रा में हुए हादसे को लेकर देेर शाम डीएम डॉ0 वीके सिंह व एसएसपी अविनाश पाड़ेय ने घटना स्थल पर पंहुच कर जॉच की। वही पुलिसकर्मियों ने रथ की ऊंचाई नापी लेकिन संयोजको ने रथ का श्रंगार उतार दिया था। डीएम डॉ वीके सिंह के घटना स्थल पर पंहुचने की जानकारी मिलने पर बिजली विभाग के एक्सन कुमार विकल व एसडीओ शांतुनू बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर पंहुचे, डीएम ने हाई टेशन लाईन की ऊंचाई की जानकारी ली। जिस पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने नपाई करने पर 18 फूट निकली। इससे यह प्रतित हो रहा है कि रथ की ऊंचाई18 फूट के करीब होगी। डीएम व एसएसपी ने पल्स अस्पताल व बाला जी अस्पताल पंहुच कर मरीजों का हाल जाना। दूसरी और सीएमओं डॉ रामप्रसाद, सीएचसी प्रभारी डॉ0 रवि शंकर शर्मा ने अस्पतालों में पंहुच कर मरीजो से उपचार के सम्बध में जानकारी ली। नगर में शोक की लहर।

शुक्रवार सुबह से ही भगवना जगन्नाथ यात्रा की तैयारी धूमधाम से चल रही थी। जैसे ही यात्रा का शुभांरभ हुआ इसी दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की तारों की चपेट में आने से ए क श्रद्धालु की मौत व 17 घायल हो गए। जिससे नगर में शोक की लहर दौड़ गई।