मध्य प्रदेश के ब्यावरा स्थित खाटू श्याम मंदिर में एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
मंदिर के बाहर सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति, प्रशासन, पुलिस, नगर सुरक्षा समिति और स्वयंसेवकों ने सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतज़ाम किए, जिससे दर्शन व्यवस्था पूरे दिन सुचारु बनी रही।
मंदिर के पुजारी दीपक शर्मा के अनुसार, यह मंदिर राजस्थान के प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर की तर्ज पर बनाया गया है। ऐसी मान्यता है कि यहां सच्चे मन से आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हर एकादशी पर यहां एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।