बहसूमा। डी मोंनफोर अकादमी के किंडरगार्टन विंग में शनिवार को मैंगो पार्टी एवं येलो डे का रंगारंग आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को रंगों की पहचान, मौसमी फलों के महत्व तथा मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान करना रहा।
इस अवसर पर सभी बच्चे आकर्षक पीले रंग की वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे, जिससे पूरा परिसर पीले रंग की छटा से खिल उठा। विद्यार्थियों ने हिंदी और अंग्रेजी की मनमोहक कविताएं सुनाईं तथा येलो कलर से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं और फलों के बारे में रोचक जानकारी साझा की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मैंगो पार्टी रही, जिसमें बच्चों ने गर्मियों के राजा आम का स्वाद लिया। आम से बने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने के साथ बच्चों ने गीत-संगीत और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों का उत्साह और मुस्कानें आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।
प्रधानाचार्य डॉ. समीर वर्मा ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेल-खेल में सीखने से उनकी रचनात्मकता, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति क्षमता का विकास होता है।
विद्यालय की निर्देशिका डॉ. गरिमा वर्मा ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को आनंदमय वातावरण में सीखने के अवसर प्रदान करना है। ऐसे आयोजन बच्चों को रंगों, फलों और प्रकृति से जोड़ते हुए उनके सीखने के अनुभव को यादगार बनाते हैं।
विद्यालय के निर्देशक डॉ. के.के. शर्मा ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है। रचनात्मक और अनुभवात्मक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनके सामाजिक कौशल