आज दिनाँक 24-07-2026 राधागोविंद पब्लिक स्कूल अनुयोगीपुरम गढ़ रोड़ मेरठ में आयोजित की जा रही सीबीएसई क्लस्टर XIX बैडमिंटन चैम्पियनशिप बालक वर्ग प्रतियोगिता 2026 के तीसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि पधारे मि. बीपी चमोला (पूर्व नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं वर्तमान में सेक्रेटरी डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन मेरठ) ने खिलाड़ियों की हौंसला अफजाई की। अंडर 17 वर्ग के लिए खेले गए 47 मैचों में गाज़ियाबाद व नोएडा के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। उत्तरखंड, मेरठ,आगरा, मथुरा, एटा और सहारनपुर के खिलाड़ियों ने भी अपना दमखम दिखाया। आज के मैचों में कोठारी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नोएडा ने आर्मी पब्लिक स्कूल मथुरा को 2-0 से हराया। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल गाज़ियाबाद ने देव सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मेरठ को 2-0 से हराया। डीपीएस गाज़ियाबाद ने सिंथिया स्कूल हल्द्वानी को 2-0 से हराया। स्मरविले स्कूल नोएडा ने नेशनल पब्लिक स्कूल गाज़ियाबाद को 2-0 से हराया। दीवान पब्लिक स्कूल मेरठ कैंट ने गीताज्ञान संस्कार एकेडमी सहारनपुर को 2-0 से हराया। दयावती मोदी एकेडमी मोदीपुरम मेरठ ने राणा इंटरनेशनल स्कूल अमरोहा को 2-0 से हराया। सिटी वोकेशन पब्लिक स्कूल मेरठ ने छाया पब्लिक स्कूल गाज़ियाबाद को 2-0 से हराया। सेंट सी. एफ. एंड्रूज़ स्कूल आगरा ने रेज़िडेंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल अलीगढ़ को 2-0 से हराया। ट्रांस्लेम एकेडमी मवाना रोड़ मेरठ ने जेपी विद्या मंदिर बुलन्दशहर को 2-0 से हराया। पाइनवुड स्कूल सहारनपुर ने भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल ऊधमसिंह नगर को 2-0 से हराया। खेतान पब्लिक स्कूल गाज़ियाबाद ने जेएम इंटरनेशनल स्कूल नोएडा को 2-0 से हराया। डीपीएस वसुंधरा गाज़ियाबाद ने चौ. छबीलदास पब्लिक स्कूल गाज़ियाबाद को 2-0 से हराया। विश्वभारती पब्लिक स्कूल नोएडा ने ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुर को 2-0 से हराया। डीपीएस नॉलेज पार्क नोएडा ने गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल मुरादाबाद को 2-0 से हराया। डीपीएस रानीपुर हरिद्वार ने विद्या ग्लोबल स्कूल मेरठ को 2-0 से हराया। व्यास वर्ल्ड स्कूल बरेली ने राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल लालकुआं गाज़ियाबाद को 2-0 से हराया। कैम्ब्रिज स्कूल नोएडा ने दी दून वैली पब्लिक स्कूल सहारनपुर को 2-0 से हराया। दयावती मोदी पब्लिक स्कूल मोदीनगर ने सेंट क्लेयर्स आगरा को 2-0 से हराया। सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल शामली ने एपीजे स्कूल नोएडा को 2-0 से हराया। चीफ रेफ्री विशेष काकरान, दिनेश बिष्ट ( सीबीएसई ऑब्ज़र्वर) और शिवम गुप्ता ( सीबीएसई टेक्निकल हैड) की देखरेख में यह कार्यक्रम अभी जारी है। आयोजक सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 के मैच कल सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे।