बैरासिया। शासकीय विद्यालय बैरासिया में कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं, जिससे उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और शिक्षा जारी रखने में सहायता प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखन भंडारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सरपंच तेज सिंह ठाकुर, विद्यालय के प्राचार्य कमल प्रजापति, जनशिक्षक बलराम नागर, जगदीश लवीय एवं सूरज सिंह दांगी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शासन की यह योजना विद्यार्थियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने और स्कूल तक उनकी आसान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।