राजगढ़ जिले के खिलचीपुर से बड़ी खबर सामने आई है।
स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। वार्ड क्रमांक-5 नाहरदा कॉलोनी में महिलाओं ने अपने घरों से बिजली के स्मार्ट मीटर निकालकर सड़क पर फेंक दिए। इसके बाद कई मीटर तोड़ दिए गए और कुछ को एक जगह इकट्ठा कर आग लगा दी गई।
महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिल 10 हजार रुपये तक आने लगे हैं। इसी के विरोध में उन्होंने बिजली कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
फिलहाल, इस मामले को लेकर प्रशासन और बिजली विभाग की ओर से क्या कार्रवाई होती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।