फाइनल में अंडर 14 और अंडर 17 वर्ग में बाल भारती पब्लिक स्कूल नोएडा ने मारी बाज़ी
आज दिनांक 26-07-2026 को राधागोविंद पब्लिक स्कूल अनुयोगीपुरम गढ़ रोड़ मेरठ में आयोजित की जा रही सीबीएसई क्लस्टर XIX बैडमिंटन चैंपियनशिप बालक वर्ग प्रतियोगिता 2026 के अंतिम दिन सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। आज के खेल के मुख्य अतिथि मिस्टर राजेश चौधरी( जिला सचिव बैडमिंटनएसोशिएशन मेरठ) रहे। आज अंडर 14 वर्ग के लिए खेले गए फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर के बाद बाल भारती पब्लिक स्कूल नोएडा ने सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून को 2-0 से हराया। इसी कड़ी में अगले फाइनल मुकाबले में अंडर 17 वर्ग में भी बाज़ी बाल भारती पब्लिक स्कूल के ही हाथ लगी जिसमें उसने फिर से सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल देहरादून को 2-0 से हराया। अंतिम मुकाबला अंडर 19 वर्ग के लिए खेला गया जिसमें सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल ने बाजी पलटते हुए दी मंथन स्कूल नोएडा को 2-0 से शिकस्त दी। इसके अलावा अंडर 14 वर्ग में एमआईईटी पब्लिक स्कूल मेरठ और एमिटी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नोएडा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 वर्ग में गोर्स पब्लिक स्कूल नोएडा और डीपीएस रानीपुर हरिद्वार तीसरे स्थान पर रहे। वहीं अंडर 19 के लिए तीसरा स्थान एसडी पब्लिक स्कूल मु.नगर और बाल भारती पब्लिक स्कूल नोएडा ने प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधन समिति से अनुभा त्यागी, सुगंधा त्यागी,मिस्टर जतिन कुमार एवं मिस्टर जैफरीन द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मैडल पहनाकर ट्रॉफी प्रदान की गई। आयोजक सचिव सुशील त्यागी ने इस प्रतियोगिता के तकनीकी विशेषज्ञों और सीबीएसई ऑब्ज़र्वर्स का धन्यवाद ज्ञापन किया। प्रधानाचार्या संगीता कश्यप ने प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनको उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं साथ ही समस्त स्कूल स्टाफ और आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया।