मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में आयोजित 'बलराम कृषि महोत्सव' में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया।
मुख्यमंत्री ने किसानों के नवाचार, समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक खेती और नई तकनीक अपनाने वाले किसान प्रदेश की कृषि को नई दिशा दे रहे हैं।
इस अवसर पर उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया और कृषि विकास को लेकर सरकार की योजनाओं पर भी चर्चा हुई।