परीक्षितगढ़- गांव अहमदपुरी में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर आवास पर तीन वर्षों से एक व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत होने पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया सोमवार को सीएचसी प्रभारी ने पहुंचकर आवास खाली कराने के लिए नोटिस चस्पा किया।

गांव अहमदपुरी में ग्रामीणों को बेहतर उपचार दिलाने के उद्देश्य से सरकार ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोल रखे है। मंदिरों पर सीएचओं व एएनएम बैठ कर मरीजों का उपचार करती है। जिससे ग्रामीणों को सीएचसी के चक्कर काटने नहीं पड़ें। करीब तीन वर्ष पूर्व आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में बने आवास पर प्रदीप नाम के व्यक्ति ने कब्जा कर अपने परिवार के साथ रहता है। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत 30 जून सन् २०२६ को मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी सीएचसी प्रभारी डॉ० रवि शंकर शर्मा आवास खाली कराने के लिए कई बार मौखिक व लिखित में कह चुके है। लेकिन वह आवास खाली करने को तैयार नहीं। इस मामले की शिकायत एसडीएम मवाना संतोष कुमार से करने पर एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को थाना समाधान दिवस पर शिकायत करने की बात कही। जिस पर शनिवार को समाधान दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने पहुंचकर नयाब तहसीलदार अंकित तोमर को स्वास्थ्य विभाग की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा को मुक्त कराने की मांग की। नयाब तहसीलदार ने तीन नोटिस के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कहते हुए टरका दिया। सोमवार को सीएचसी प्रभारी डॉ० रवि शंकर शर्मा, बीपीएम इकरार अहमद, बीसीपीएम शाह आलम, फार्मेसिस्ट आशीष चौधरी ने पहुंचकर ग्रामीणों के साथ आवास खाली करने के लिए पहला नोटिस चस्पा कर दिया है।

इस बारे में सीएचसी प्रभारी डॉ० रवि शंकर शर्मा ने बताया प्रदीप नाम के व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। भूमि पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित है। सरकार मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए आग्रसर है। इसके चलते कब्जा मुक्त कराने का नोटिस चस्पा किया गया है। पूर्व प्रधान द्वारा रखा गया था।