*प्रेस क्लब मल्हारगढ़ का पौधारोपण एवं परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम संपन्न*
*डिप्टी कलेक्टर स्वाति तिवारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पत्रकारों के साथ लगाया पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

*खबर*

*मंदसौर मल्हारगढ़(राजेंद्र दायमा/*। प्रेस क्लब मल्हारगढ़ द्वारा सोमवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण में वार्षिक पौधारोपण एवं परिचय पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम स्वाति तिवारी, एसडीओपी पी.सी. बघेल, तहसीलदार पंकज जाट, नायब तहसीलदार वैभव जैन, नायब तहसीलदार वंदना हरित, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश गुप्ता एवं मंडी समिति प्रभारी कमल जैन रहे।
अतिथियों एवं प्रेस क्लब के सदस्यों ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष ही जीवन हैं और अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर अतिथियों ने प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को परिचय पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज को जागरूक करने में पत्रकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में समाजसेवी ओमप्रकाश बटवाल, वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम बैरागी, प्रेस क्लब अध्यक्ष अशोक कुमार दक, चंदू कुमार अग्रवाल, गोपाल मालेचा, कोषाध्यक्ष संदीप विजयवर्गीय, प्रकाश माली, राजेंद्र दायमा, दरबार सिंह कुमारी, पंकज शर्मा, महेश मरेठा, जितेंद्र बैरागी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन दरबार सिंह कुमारी ने किया। अंत में प्रेस क्लब अध्यक्ष अशोक कुमार दक ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के बाद प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया।