नई दिल्ली (एजेंसी): पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पाकिस्तानी सेना ने बर्बरता की है। सोमवार को रावलकोट में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की बर्बरता देखने को मिली। गोलीबारी में कम से कम 19 लोगों के मारे जाने की खबर है और लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोग फायरिंग की घटना में घायल हुए। इस खबर ने एक बार फिर पाकिस्तान की करतूत पूरी दुनिया के सामने ला दी है। मुनीर की सेना ने अंधाधुंध फायरिंग उस वक्त की, जब ये रैली मुजफ्फराबाद के लिए निकली थी।
वहीं प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी की कड़ी निंदा करते हुए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, मुस्लिम उम्मा और संयुक्त राष्ट्र से तत्काल दखल देने की मांग की है। प्रदर्शन शुरू होने के बाद से करीब 2 महीने में पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में कुल 91 लोगों की मौत की खबर है। 52 दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद हालात काफी तनावपूर्ण हैं। प्रदर्शनकारी कल हिरासत में लिए गए लोगों की रिहाई, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज मामले वापस लेने और अपनी व्यापक मांगों को माने जाने की मांग कर रहे थे।