नई दिल्ली: सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने जवानों और अधिकारियों को भरोसा दिलाया है कि ड्यूटी के दौरान ईमानदारी और परिस्थितियों को देखते हुए लिए गए हर सही फैसले के साथ संगठन खड़ा रहेगा।
सीआरपीएफ डीजी ने कहा कि ऑपरेशन हो या कानून-व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारी, जवानों के फैसलों की जवाबदेही वह खुद लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्तव्य निभाते समय सही नीयत और परिस्थितियों के आधार पर लिए गए निर्णयों में जवानों को संगठन का पूरा समर्थन मिलेगा।