आलोट। आगामी पवित्र सावन माह एवं चालीसवां पर्व के सकुशल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को आलोट थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में एसडीएम विवेक सोनगरा, एसडीओपी पल्लवी गौर, थाना प्रभारी योगेश पाटीदार, तहसीलदार राजेश पाटीदार, नायब तहसीलदार हेमलता डिंडोर, लोक निर्माण विभाग (PWD) से वैभव कनेश एवं जेई अमित पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन तथा मीडिया प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।बैठक के दौरान आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपस्थित सभी नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक के अंत में प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सभी लोग आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध सूचना की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को अवगत कराएं, जिससे क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का वातावरण बना रहे।