नई दिल्ली: उज्जैन में सावन के पवित्र महीने की शुरुआत भगवान शिव की भक्ति और आस्था के साथ हुई। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में सावन के पहले दिन विशेष भस्म आरती का आयोजन किया गया।

भोर में हुई इस दिव्य आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंत्रोच्चार, घंटियों की गूंज और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच भगवान महाकाल का विशेष श्रृंगार किया गया।

सावन के शुभ अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्तों ने भगवान शिव की आराधना कर सुख-समृद्धि और मंगल कामना की।