एटा के अलीगंज मे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के आह्वान पर शनिवार को अलीगंज में निषाद पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विधायक ठाकुर सत्यपाल सिंह राठौर को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने कश्यप-निषाद समुदाय को संवैधानिक रूप से सूचीबद्ध अनुसूचित जाति का आरक्षण दिलाने और विधानसभा में आवाज उठाने की मांग की।

निषाद पार्टी के प्रदेश सचिव रामपाल सिंह कश्यप और जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। इस दौरान "SC आरक्षण नहीं - तो वोट नहीं" के नारे भी लगे।

31 दिसंबर 2016 का हवाला दिया

रामपाल सिंह कश्यप ने कहा कि 31 दिसंबर 2016 को जारी शासनादेश में निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, धीवर, बिंद, बाथम, तुरैहा, गोडिया, मांझी, मछुआ सहित 17 जातियों को पिछड़ी जाति की सूची से बाहर कर दिया गया था। लेकिन तहसील स्तर पर तहसीलदार आज भी इन जातियों को ओबीसी प्रमाणपत्र जारी कर रहे हैं। यह राज्यपाल की अधिसूचना का सीधा उल्लंघन है।

उन्होंने मांग की कि ओबीसी प्रमाणपत्र जारी करने पर तुरंत रोक लगाई जाए और मझवार व तुरैहा जाति के लोगों को एससी प्रमाणपत्र दिए जाएं। साथ ही 3 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को सदन में उठाया जाए।ज्ञापन के दौरान नगर अध्यक्ष सुखबीर सिंह कश्यप, ब्लॉक जैथरा अध्यक्ष दिनेश चंद्र कश्यप, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश चंद्र कश्यप, रामवृक्ष कश्यप, राजेंद्र कश्यप, विशाल कश्यप, कैलाश चंद्र, सर्वेश, प्रियांशू, रजत, प्रेमचंद समेत सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे