फर्रुखाबाद। श्रावण मास में आयोजित कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अंकुर लाठर और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शनिवार को गंगा नदी स्थित पांचाल घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, स्वच्छता, बैरिकेडिंग, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, कंट्रोल रूम, गोताखोरों और जल पुलिस की तैनाती सहित सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि घाटों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए तथा पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती की जाए। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की निर्बाध उपलब्धता और विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, गोताखोरों और जल पुलिस की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को पूरी तरह सतर्क एवं तैयार रहने के लिए कहा।

प्रशासन का उद्देश्य है कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए, जिससे यात्रा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। वे