उत्तरकाशी। भारत-चीन सीमा पर तैनात भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों को जल्द ही विद्युत ग्रिड से नियमित बिजली आपूर्ति मिलने लगेगी। भारत सरकार की पुनरोत्थान वितरण क्षेत्र सुधार योजना (आरडीएसएस) के तहत उत्तरकाशी जिले की सीमावर्ती सेना चौकियों के विद्युतीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 80 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया
...