बहसूमा। आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे एवं मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने सिद्ध पीठ फिरोजपुर महादेव मंदिर पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर, कांवड़ मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग एवं भीड़
...