मिलक (रामपुर)। विकासखंड मिलक के सभागार में मंगलवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत सचिवों एवं पंचायत सहायकों के लिए 'गुणवत्तापूर्ण पंचायत डेवलपमेंट प्लान पीडीपी विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक विकास अधिकारी पंचायत जगरूप सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया।प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीपीआरसी सम्भल से आए
...