नई दिल्ली। देशभर के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के साथ-साथ सामान्य घरेलू गैस उपभोक्ताओं को भी ई-केवाईसी (बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण) कराने की सलाह दी जा रही है। तेल विपणन कंपनियां अपने उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से ई-केवाईसी जल्द पूरी करने का संदेश भेज रही हैं। गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार जिन
...