हंडिया प्रयागराज। सावन माह में शिवालय पर प्रयागराज जिले के हंडिया क्षेत्र स्थित धनूपुर के प्राचीन कुंदौरा महादेव मंदिर में श्रावण मास में श्रद्धालुओं व कावड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिवभक्त मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति और मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की।मंदिर परिसर पूरे
...