बिसौली। विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर मेगा विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने शिविर में आए उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और उनका निस्तारण किया।बुधवार को विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने बताया कि बिजली विभाग विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मेगा शिविर का आयोजन कर रहा है।
...