गोण्डा। लखनऊ मंडल की नारकोटिक्स टास्क टीमों ने रविवार को गाड़ी संख्या 15566 वैशाली एक्सप्रेस में संयुक्त चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब को ट्रेन के कोच में छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था। मामले में ऑन-ड्यूटी कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी गोण्डा के सुपुर्द किया गया है।प्राप्त
...