राजस्थान : नागौर । पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने गुरुवार को मूंडवा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत निम्बड़ी चांदावता तथा भेरूंदा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत डोडियाना में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चुनाव के लिए तैयार किया जा रहे बैलट को समय पर बिना त्रुटि लिखने की प्रक्रिया को जांचा एवं आवश्यकता होने पर और कर्मचारी नियोजित कर समय पर पूरा करने के आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजन के लिए की गई व्यवस्थाओं, पेयजल सुविधा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो तथा सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध रहें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोनों ग्राम पंचायतों में मतदान केंद्रों पर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि शुक्रवार को होने वाले मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण की जाएं तथा मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, जिस से निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू, व्यवस्थित एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके, साथ ही उन्होंने चुनाव उपरांत होने वाली मतगणना के संबंध में चर्चा की , उन्होंने रात के समय आवश्यक रोशनी रखने एवं अन्य तैयारी पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित एरिया मजिस्ट्रेट एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निम्बड़ी चांदावता और डोडियाना के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अपने इलाके की ताज़ा खबरें
सबसे पहले पाएं
Circle Update ऐप डाउनलोड करें और हर खबर अपने मोबाइल पर पढ़ें।
अभी ऐप डाउनलोड करें