प्रतापगढ़ के थाना कोहड़ौर क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। *रामापुर रेलवे फाटक* के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई।
सूचना मिलते ही थाना कोहड़ौर की स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई और शव को पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया है।
मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) *श्री आलोक कुमार* का कहना है कि शव की शिनाख्त हो गई है, पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
रामापुर रेलवे फाटक के पास मिला युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी - पुलिस ने शिनाख्त कर शव भेजा पोस्टमार्टम को*
अपने इलाके की ताज़ा खबरें
सबसे पहले पाएं
Circle Update ऐप डाउनलोड करें और हर खबर अपने मोबाइल पर पढ़ें।
अभी ऐप डाउनलोड करें