नागौर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को तहसील परिसर के पास स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में रखी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों की सुरक्षा एवं रखरखाव संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, मशीनों के सुरक्षित संधारण तथा परिसर में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम के सुरक्षित भंडारण एवं रखरखाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

इस दौरान ईवीएम प्रभारी अंकित पचार एवं सहायक प्रभारी दिनेश सहित संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे