चंडीगढ़। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत की। चंडीगढ़ में आयोजित हीरक जयंती समारोह के दौरान उन्होंने पुलिस परेड की सलामी ली और चंडीगढ़ पुलिस को प्रेसिडेंट पुलिस कलर अवॉर्ड सौंपा।

"सबसे पहले नशा मुक्त होगा चंडीगढ़"

समारोह को संबोधित करते हुए गृह मंत्री ने विश्वास जताया कि नशा मुक्त भारत के संकल्प के तहत देश में सबसे पहले चंडीगढ़ नशा मुक्त बनेगा।

पुलिस से अपील: नशे के खिलाफ लड़ाई बने एजेंडा

अमित शाह ने चंडीगढ़ पुलिस से अपील की कि युवा पीढ़ी को नशे से मुक्त बनाने के लिए वह नशे के खिलाफ लड़ाई को अपना एजेंडा बनाए और विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़े।