नागौर । राजस्थान वन विभाग एवं राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में BRICS सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ रविवार को गोगेलाव कंजर्वेशन रिजर्व स्थित वृक्ष कुंज में वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ किया गया।
इस अवसर पर नागौर के ‘पंच गौरव प्रजाति – एक जिला एक वनस्पति’ अभियान के अंतर्गत खेजड़ी के 100 पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पौधों को पानी पिलाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मिशन 'लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट' के तहत पर्यावरण संरक्षण, स्थायी जीवनशैली अपनाने, वृक्षों की रक्षा एवं संवर्धन तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन की शपथ भी दिलाई गई।
इसी क्रम में वन विभाग की जायल रेंज के वृक्षारोपण स्थल पर क्षेत्रीय वन अधिकारी एवं स्टाफ की उपस्थिति में खेजड़ी के 50 पौधे लगाए गए। वहीं मेड़ता रेंज के अधीन गोल स्थित वृक्षारोपण स्थल पर भी खेजड़ी के पौधों का रोपण करवाया गया।



कार्यक्रम में सहायक वन संरक्षक कमल कुमार कुमावत, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता तेजराज गौर सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।