प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय गांव में मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार नामजद और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी ताराचंद्र गुप्ता ने हवन गुप्ता, रीतेश गुप्ता, बलवंती गुप्ता और पिंका गुप्ता समेत चार अज्ञात लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
ताराचंद्र के अनुसार, 14 अक्तूबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह घर पर मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान हवन गुप्ता और रीतेश गुप्ता चार अज्ञात लोगों के साथ उनके घर पहुंचे। गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई। इस दौरान बलवंती गुप्ता और पिंका गुप्ता पर भी लाठी से हमला करने का आरोप है। घटना में ताराचंद्र के सिर में गंभीर चोट आई और हाथ फ्रैक्चर हो गया।
पीड़ित का कहना है कि घायल अवस्था में उन्हें मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ ले जाया गया, जहां उनका ऑपरेशन हुआ। उनके पुत्र ने घटना के संबंध में थाने में प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप है कि पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थनापत्र भेजा। इसके बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतापगढ़ की अदालत में धारा 175(3) बीएनएसएस के तहत प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया।
न्यायालय के आदेश पर कंधई पुलिस ने चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
मारपीट के मामले में चार नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमान्यायालय के आदेश पर कंधई पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, मेडिकल कॉलेज में हुआ था घायल का ऑपरेशन