नगर पंचायत अध्यक्ष सुधा खटीक ने किया निर्माण कार्यों का उद्घाटन, वार्डवासियों में खुशी की लहर

हस्तिनापुर, मेरठ। नगर पंचायत हस्तिनापुर में विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड संख्या-13 और वार्ड संख्या-06 में आरसीसी कवर्ड नालों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुधा खटीक ने दोनों स्थानों पर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। नालों के निर्माण से स्थानीय लोगों को जल

निकासी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। निर्माण कार्य शुरू होने से वार्डवासियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने अध्यक्ष का स्वागत एवं सम्मान करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार जताया।
वार्ड संख्या-13 में अर्जुन चौक से पराग डेयरी तक तथा डॉ. नंद किशोर के मकान से अशोक के मकान तक दोनों ओर आरसीसी कवर्ड नालों का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद

है। नालों के निर्माण से बरसात के दौरान पानी की निकासी में सुविधा होगी और स्थानीय निवासियों को होने वाली परेशानियों से राहत मिल सकेगी।
वहीं, वार्ड संख्या-06 में डॉ. सतीश कौशिक के मकान से मुख्य मार्ग स्थित माता अहिल्याबाई चौक तक आरसीसी कवर्ड नाले का निर्माण कराया जाएगा। इस नाले के बनने से क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क और आसपास के क्षेत्र में पानी जमा होने की समस्या कम होगी।