*पट्टी, प्रतापगढ़।* ऐतिहासिक दशहरा मेला की तैयारियों को लेकर शुक्रवार शाम चार बजे पट्टी डाक बंगले पर बैठक हुई।
रामलीला समिति के अध्यक्ष जुग्गीलाल जायसवाल, प्रबंधक सुरेश जायसवाल और महामंत्री अशोक श्रीवास्तव की मौजूदगी में हुई बैठक में एसडीएम सुनील कुमार, सीओ प्रदीप सिंह और कोतवाल प्रदीप कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में मेले की सुरक्षा, साफ-सफाई, बिजली, पेयजल और सड़क मरम्मत को लेकर चर्चा हुई। रामलीला समिति के महामंत्री अशोक श्रीवास्तव ने अधिकारियों के सामने मेले से जुड़ी समस्याएं रखीं। उन्होंने कहा कि मेले में भारी भीड़ जुटती है, ऐसे में सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त होना जरूरी है।
एसडीएम और सीओ ने आश्वस्त किया कि मेला शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करा दी जाएंगी। इस मौके पर एसडीओ विद्युत अरुण यादव, पीडब्ल्यूडी, जल निगम के अधिकारी और समिति के पदाधिकारी रमेश सोनी,रामप्रकाश जायसवाल, रामचरित्र वर्मा, प्रमोद खंडेलवाल, बृजेश सिंह, चंद्रकेश सिंह, अवधेश सिंह, प्रमोद खंडेलवाल,समेत कई लोग मौजूद रहे।