प्रयागराज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अभिषेक तिवारी जी को किसान मोर्चा का महानगर मंत्री बनाए जाने पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत, सम्मान और बधाई दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों से आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में ओम प्रकाश मिश्रा (महामंत्री नैनी), श्याम मिश्रा, समर सिंह, रत्नेश कुशवाहा, पंकज केसरी, धीरेन्द्र पांडेय, आदित्य पांडेय, जय कृष्ण तिवारी, राकेश पांडेय एवं अनिल मिश्रा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान पार्टी के विभिन्न पदों पर रहकर संगठन के हित में किए गए कार्यों और सामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। वरिष्ठजनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण रहा। सभी ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।