फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव 35 वर्ष ट्रक चला कर परिवार का भरण पोषण करता है। बृहस्पतिवार को चालक धर्मेंद्र कुमार यादव ट्रक पर स्कूटी वाहन लादकर उड़ैयाडीह बाजार स्थित एजेंसी पर पहुचाने जा रहा था। अभी वह सुबह करीब 10..00 रानीगंज पट्टी रोड पर जामताली चुंगी गांव के करीब पहुंचा था कि तेज रफ्तार ट्रक की अचानक स्टेरिंग लॉक हो गई और स्टेरिंग लॉक होते ही ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे खाई में पलट गई। संयोग अच्छा था कि ट्रक के सामने कोई वाहन नहीं आया नहीं तो बहुत बड़ी दुर्घटना हो जाती। दुर्घटना में ड्राइवर के सकुशल बचने पर लोगों ने राहत की सांस ली। ड्राइवर की चीख पुकार मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर को शीशा तोड़कर किसी तरह बाहर निकला गया। संयोघ अच्छा था कि दुर्घटना में ड्राइवर बाल बाल बच गया। वहीं पर गहरी खाई में ट्रक पलटने से ट्रक पर लदे स्कूटी वाहन और ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जुट गई।