प्रतापगढ़।।पट्टी तहसील के ग्राम सभा नेवादा में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुखराम प्रजापति के पुराने कच्चे मकान में कोबरा सांप दिखाई दिया।

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले भी इसी मकान में कोबरा सांप दिखाई दिया था, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।

आखिरकार आज शाम करीब 8 बजे एक बार फिर मकान की छत में लगे पटरे पर कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही परिवार के लोग दहशत में आ गए और तत्काल सर्पमित्र मो. सिराज को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सर्पमित्र मो. सिराज ने काफी मशक्कत के बाद कोबरा सांप को सुरक्षित तरीके से मकान से बाहर निकाला। जिसके बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।

वहीं परिवार के सदस्यों ने सर्पमित्र मो. सिराज का आभार जताते हुए कहा कि वे हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं।

रात के अंधेरे में कोबरा की मौजूदगी से सहमे परिवार के लिए सर्पमित्र मो. सिराज की मदद बड़ी राहत साबित हुई।