एकता नगर (गुजरात): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में 'भारत पर्व 2026' का विधिवत उद्घाटन किया। देश की विविध परंपराओं, स्वादिष्ट व्यंजनों, हस्तशिल्प और पर्यटन स्थलों को एक मंच पर प्रदर्शित करने वाला यह महोत्सव 15 नवंबर तक चलेगा।

भारत पर्व को 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना का जीवंत प्रतीक माना जाता है। इस आयोजन में देश के अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक छटा देखने को मिलेगी, जिसमें लोककला, पारंपरिक खानपान और कारीगरों की कला के साथ पर्यटन की संभावनाओं से भी आगंतुकों का परिचय कराया जाएगा।

उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने समारोह की झलकियां सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा कीं। उन्होंने लिखा, "अद्भुत भारत की विभिन्न परंपराएं और संस्कृतियां!"