लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई अहम विभागों की जिम्मेदारी नए अफसरों को सौंपी गई है।

आदेश के अनुसार, मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है, जबकि आलोक कुमार को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

एम. देवराज को राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण-1 का अतिरिक्त प्रभार मिला है। इसके अलावा आलोक कुमार-3 को वित्त और संस्थागत वित्त विभाग की कमान दी गई है। अजय चौहान को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

तबादला सूची (एक नज़र में)

 
  1. शशि प्रकाश गोयल (मुख्य सचिव): अपर मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार।
  2. अनुराग श्रीवास्तव (अपर मुख्य सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति आदि): कृषि उत्पादन आयुक्त, पूर्व दायित्वों सहित।
  3. आलोक कुमार-2 (अपर मुख्य सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास तथा एनआरआई): अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, साथ ही अध्यक्ष, पिकप का अतिरिक्त प्रभार।
  4. एम. देवराज (प्रमुख सचिव, नियुक्ति एवं कार्मिक तथा महानिदेशक, प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी): अध्यक्ष, राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण-1 का अतिरिक्त प्रभार।
  5. डॉ. एम.के.एस. सुंदरम (प्रमुख सचिव, कृषि आदि): प्रमुख सचिव, समन्वय तथा परियोजना निदेशक, यूपीडास्प का अतिरिक्त प्रभार।
  6. आलोक कुमार-3 (प्रमुख सचिव, नियोजन; आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स आदि): प्रमुख सचिव, वित्त; संस्थागत वित्त; बाह्य सहायतित परियोजना का अतिरिक्त प्रभार।
  7. अजय चौहान (प्रमुख सचिव, लोक निर्माण): मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा का अतिरिक्त प्रभार।
  8. पंधारी यादव (प्रमुख सचिव, बाह्य सहायतित परियोजना तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी): बाह्य सहायतित परियोजना के प्रभार से अवमुक्त।
  9. योगेश कुमार (प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण): प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ।
  10. अमित कुमार सिंह (प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ): प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण)।
  11. कृष्ण कुमार (सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन आदि): मंडलायुक्त, झांसी मंडल।
  12. चन्द्र शेखर (विशेष सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन तथा परती भूमि विकास): मुख्य कार्यपालक अधिकारी, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रशासक, ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी का अतिरिक्त प्रभार।
  13. भूपेंद्र एस. चौधरी (सचिव, प्रशासनिक सुधार): सचिव, उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग।
  14. देवेंद्र सिंह कुशवाहा (प्रतीक्षारत): विशेष सचिव, प्रशासनिक सुधार।
  15. प्रवीण मिश्रा (विशेष सचिव, समाज कल्याण तथा सचिव, अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग): प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम तथा निदेशक, जनजाति विकास का अतिरिक्त प्रभार।