सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर किया गया पुष्पांजलि कार्यक्रम
माधौगंज, हरदोई।
राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शनिवार को कस्बे के फूलमती मां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार मिश्रा ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। वही थाने पर प्रभारी थाना अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा ने पुलिस जवानो को सम्बोधित किया.
इस दौरान वक्ताओं ने उनके गौरवशाली व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।