भव्य यमुना आरती के साथ मना अक्षय नवमी का पावन पर्व
प्रयागराज। अक्षय नवमी के शुभ अवसर पर नगर निगम प्रयागराज द्वारा काली घाट स्थित प्रेरणा स्थल, यमुना बैंक रोड पर भव्य माँ यमुना आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर भजन संध्या, दीपोत्सव और रंगोली कार्यक्रम भी हुए, जिसने पूरे घाट परिसर को भक्ति और उत्सव के रंग में रंग दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने की। उनके साथ बड़ी संख्या में शहर के श्रद्धालु और नागरिक आरती में शामिल हुए। घाट परिसर में दीप प्रज्वलित कर आध्यात्मिक वातावरण तैयार किया गया। आयोजन में लोककलाओं की मनमोहक प्रस्तुति भी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान घाटों की स्वच्छता सुनिश्चित करने के साथ-साथ आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। स्वच्छता के ब्रांड एम्बेसडर प्रचार वाहन और दुकानजी घूम-घूमकर लोगों को सफाई का संदेश देते नजर आए।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त सीलम साई तेजा, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई, अवर अभियंता राम सक्सेना, SFI अर्चना विश्वकर्मा तथा IEC टीम सृष्टि वेस्ट मैनेजमेंट सर्विस प्रा. लि. सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और स्वच्छता टीम के सदस्य मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम आस्था के साथ-साथ स्वच्छता का संदेश भी देते हैं